उत्तरकाशी। पंचकुंडीय श्री लक्ष्मीनारायण गोगंगा प्रतिष्ठा यज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा में इस बार पांच कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया जाएगा। क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए पंचकुंडीय यज्ञ में 1.60 लाख आहुतियां डाली जाएंगी। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान गंगा पूजन, आरती, स्वास्थ्य शिविर और विद्वानों के प्रवचन सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
मंगलवार को हनुमान मंदिर में पंचकुंडीय श्री लक्ष्मीनारायण यज्ञ समिति और सौम्यकाशी ब्राह्मण सभा संगठन के पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता कर आयोजन की जानकारी दी। समिति के कार्यकारी अध्यक्ष सूरतराम नौटियाल और सौम्यकाशी ब्राह्मण सभा संगठन के अध्यक्ष बुद्धि प्रसाद नौटियाल ने बताया कि कथा के दौरान पांच कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया जाएगा। इनमें से कुछ देव डोलियां काशी पहुंचने लगी हैं। इस मौके पर पंचकुंडीय श्री लक्ष्मीनारायण यज्ञ समिति के अध्यक्ष राघवानंद दास महाराज, महादेव गंगाड़ी, रामगोपाल पैन्यूली, डॉ. माधव नौटियाल, भूपेश कुडियाल आदि थे।