फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: कार दुघर्टना में दो युवकों की मौके पर मौत

Fri, 27 Feb 2026 07:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
कार दुघर्टना में दो युवकों की मौके पर मौत
विज्ञापन

नौगांव (उत्तरकाशी)। विकासखंड के ढुइंक गांव से डामटा जा रही एक कार अनियंत्रित होकर रिखाऊं खड्ड के समीप खाई में गिरने के बाद यमुना नदी में जा गिरी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे। वहां पर कार में सवार दो युवकों को बाहर निकाला गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। यमुनोत्री हाइवे पर डामटा के रिखाऊंखड्ड के समीप एक कार अनियंत्रित हो कर यमुना में जा गिरी। उसमें सवार दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। दोनों युवक डामटा के समीप स्थित ढुइंक गांव के रहने वाले थे। घटना से गांव में मातम पसर गया। मृतकों की पहचान तुषार खत्री पुत्र दिनेश उम्र 25, अजय पुत्र मिजान सिंह उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई है। तुषार खत्री आर्मी में तैनात था और अविवाहित था। दुर्घटना की खबर सुनते ही घटना स्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने डामटा पुलिस,फायर सर्विस और एसडीआरएफ की मदद से दोनों शवों को खाई से निकाल कर यमुनोत्री हाइवे तक पहुंचाया। दुर्घटना पर राज्य मंत्री राजकुमार, ढुइंक गांव के प्रधान त्रेपन रावत,जिला पंचायत सदस्य अनिता नेगी सहित कई लोगों ने शोक जताया है। थानाध्यक्ष पुरोला दीपक कठैत ने बताया कि कार में सवार दोनों लोग ढुइंक गांव से डामटा जा रहे थे,जिनकी घटना स्थल पर ही मौत हुई है। शवों को खाई से निकाल कर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।

Next
AU ऐप में पढ़ें