फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उक्रांद के पूर्व केंद्रीय सचिव के निष्कासन को लेकर पार्टी में दो फाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय सचिव विष्णुपाल रावत के निष्कासन को लेकर जिले में पार्टी में दो फाड़ हो गई है। रविवार को पूर्व केंद्रीय सचिव का निष्कासन वापस लेने की मांग को लेकर कुछ पदाधिकारी व सदस्यों ने सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया। वहीं पार्टी जिलाध्यक्ष संतोष सेमवाल ने इसे असंवैधानिक करार बताते हुए कहा कि उक्त पदाधिकारियों को कार्यकारिणी भंग करने का कोई अधिकार नहीं है।
विज्ञापन

रविवार को उक्रांद के केंद्रीय सह प्रभारी बीडी मिनान की अध्यक्षता में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें केंद्रीय सह प्रभारी के प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से पार्टी की वर्तमान कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी गठन का निर्णय लिया गया। पूर्व जिला संयोजक रहे बीडी मिनान ने कहा कि जब तक पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे विष्णुपाल रावत का निष्कासन वापस नहीं लिया जाता, तब तक नई कार्यकारिणी का गठन नहीं किया जाएगा। बैठक में नई कार्यकारिणी के गठन तक केंद्रीय सह प्रभारी बीडी मिनान और कार्यकारी अध्यक्ष आशीष सौंदाल की देखरेख में पार्टी कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने आगामी विस चुनाव के मध्येनजर पार्टी के वरिष्ठ नेता विष्णुपाल रावत के निष्कासन को तत्काल वापस लेने की मांग उठाई। बैठक में अनिल देवरानी, रविंद्र भट्ट, उत्तम सिंह, संजय धवन, सुबोध नौटियाल, नासिर, अलीम बेग व राशिद आदि मौजूद रहे। वहीं जिलाध्यक्ष संतोष सेमवाल ने कहा कि पूर्व नेता विष्पुपाल रावत के खिलाफ कार्रवाई केंद्रीय नेतृत्व ने की, जिसमें उनकी कोई भूमिका नहीं है।
पूरे मामले की जांच जारी
उक्रांद जिलाध्यक्ष संतोष सेमवाल ने बताया कि पूर्व नेता विष्णुपाल रावत ने पार्टी लाइन से हटकर पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत को गंगोत्री विस से उपचुनाव लड़ने का न्योता दिया, जिसे अनुशासनहीनता करार देते हुए पार्टी आलाकमान ने उनके खिलाफ कार्रवाई की। बताया मामले की जांच उनके द्वारा की जा रही है, जिसमें पार्टी के ही एक सदस्य द्वारा यह प्रस्ताव कलमबद्ध करने की बात सामने आई है। जिसे बाद में पूर्व नेता विष्णुपाल ने बैठक में रखा था। उन्होंने जल्द इस जांच के पूरा होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें