फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: बसूंगा गांव में दिखे दो भालू, ग्रामीणों में दहशत

Tue, 02 Dec 2025 05:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन

उत्तरकाशी। जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार भालू के हमलों के साथ ही सुबह और शाम भालू दिखने से लोगों में दहशत का माहौल बना है।मंगलवार को भी जिला मुख्यालय के नजदीकी बसूंगा गांव में दो भालू को खेतों में देखा गया। लोगों के चिल्लाने पर भालू खेतों से भागे।
विज्ञापन

ग्रामीण हेमराज बिष्ट ने बताया कि वन विभाग अभी तक भालुओं से निजात दिलाने में नाकाम साबित हुआ है। जिले में भालू के हमले की 13 घटनाएं सामने आ चुकी हैं जिसमें अब तक दो महिलाओं की मौत हो चुकी है। गत दिवस भी भटवाड़ी मुख्यालय से करीब सात किमी दूर पाही गांव में बुजुर्ग महिला रुक्मणी देवी (65) पर भालू ने हमला कर घायल किया। वहीं जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा कि जिस क्षेत्र में भालू की सक्रियता ज्यादा है वहां वन विभाग गश्त कर रही है। साथ ही वन विभाग बैठकर ग्रामीणों को जागरूक कर रहा है। ग्रामीणों से जंगल आदि जगहों पर सामूहिक रूप से जाने के लिए कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें