फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: महाराष्ट्र के यात्रियों ने किया महातपा गुफा का भ्रमण

Mon, 28 Oct 2024 06:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जिला मुख्यालय से करीब 10 किमी की दूरी पर स्थित ज्ञाणजा गांव में यात्रियों ने महातपा गुफा का भ्रमण किया। वहीं, उन्होंने वहां पर स्थापित की गई श्रीकृष्ण की मूर्ति का दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

शास्त्री माधव भट्ट के नेतृत्व में महाराष्ट्र के यात्रियों ने ज्ञाणजा गांव में महातपा गुफा में श्रीकृष्ण की मूर्ति के दर्शन किए। गुफा को कुछ वर्ष पूर्व गांव के शिखरेश्वर मंदिर में रह रहे स्वामी शंकर महाराज ने ढूंढा था। वहीं उन्होंने अपनी किताब में उल्लेख किया है कि यह स्थान बाबा काशी विश्वनाथ के उत्तरकाशी में निवास करने के बाद ज्ञानज्ञंज के रूप में स्थापित किया गया था। उसके बाद गांव का नाम बाद में ज्ञाणजा पड़ा।
इसमें तीन गुफाएं हैं, जो कि एक मंदणभिति पर्वत पर निकलती है। वहीं, दो गुफाएं मंदिर के समीप निकलती है। यहां पर भगवान कृष्ण की एक मूर्ति स्थापित है, जिसे स्वामी की किताब के अनुसार महाभारत काल में स्थापित बताया गया है। गुफा साल्ड के जगन्नाथ मंदिर से महज पांच किमी की दूरी पर स्थित है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें