फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi : गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या 15 लाख पार, एक सप्ताह में बनेगा नया रिकॉर्ड

Mon, 28 Oct 2024 02:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, उत्तरकाशी

सार

गंगोत्री धाम में जहां अभी तक 8 लाख श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। वहीं, यमुनोत्री धाम में यह संख्या 7 लाख से अधिक पहुंच चुकी है। दोनों धामों के कपाट बंद होने में सप्ताहभर का समय शेष है, ऐसे में यह संख्या एक नया रिकॉर्ड बना सकती है।
विज्ञापन
यमुनोत्री धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगोत्री व यमुनोत्री धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या का आंकड़ा 15 लाख पार पहुंच गया है। गंगोत्री धाम में जहां अभी तक 8 लाख श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। वहीं, यमुनोत्री धाम में यह संख्या 7 लाख से अधिक पहुंच चुकी है। दोनों धामों के कपाट बंद होने में सप्ताहभर का समय शेष है, ऐसे में यह संख्या एक नया रिकॉर्ड बना सकती है।

विज्ञापन


चार धामों में प्रमुख गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट इस साल 10 मई को खुले थे। 17 दिनों में ही दोनों धामों में 4 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंच गए थे। गत वर्ष की गंगोत्री धाम की यात्रा 207 और यमुनोत्री धाम की 208 दिन चली थी। लेकिन इस वर्ष यह यात्रा गंगोत्री में 177 और यमुनोत्री में 178 दिनों का यात्रा काल है। बावजूद इसके श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड संख्या देखने को मिल रही है। 

रविवार शाम तक ही दोनों धामों में कुल 1501563 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। इसमें यमुनोत्री धाम में जहां 700828 श्रद्धालु पहुंचे हैं। वहीं, गंगोत्री धाम में यह संख्या 800735 रही है। इस तरह दोनों धामों में आने वाले श्रद्धालुओं की एक दिन की औसत संख्या 8781 है। वहीं, गत वर्ष यह संख्या 7907 थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें