फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: डिजिटल क्लाइमेट स्मार्ट हिल फार्मिंग का प्रशिक्षण मिलेगा

Mon, 04 May 2026 05:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जिले में किसानों के लिए एक खास पहल की गई है। मुख्य उद्यान अधिकारी रजनीश सिंह ने 25 किसानों को डिजिटल क्लाइमेट स्मार्ट हिल फार्मिंग के तीन दिन के प्रशिक्षण के लिए रवाना किया। प्रशिक्षण छह मई तक हिमाचल प्रदेश के सोलन (नौणी) स्थित डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय में होगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की ओर से किया गया है। मुख्य उद्यान अधिकारी रजनीश सिंह ने बताया कि आज के समय में जलवायु परिवर्तन खेती के लिए बड़ी समस्या बन गया है। खासकर पहाड़ी इलाकों में मौसम का बदलता मिजाज खेती को प्रभावित कर रहा है। अधिकारियों ने भी कहा कि ऐसे कार्यक्रम किसानों को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेंगे। इस मौके पर श्रीपाल सिंह कैंतूरा मौजूद रहे।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें