उत्तरकाशी में चोटिल प्रशिक्षु आईएफएस को रेस्क्यू कर लाते एसडीआरएफ के जवान।
- फोटो : UTTER KASHI
पर्यटन स्थल दयारा बुग्याल के भ्रमण के लिए पहुंचे प्रशिक्षु आईएफएस (भारतीय वन सेवा) की टीम का एक सदस्य बेस कैंप नटीण के पास ट्रेकिंग के दौरान फिसलकर चोटिल हो गया। जिसे एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर प्राथमिक उपचार देने के बाद 108 सेवा से जिला अस्पताल भेजा। हादसे में प्रशिक्षु आईएफएस का पैर फैक्चर हुआ है।
जनपद में मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री एकेडमी से प्रशिक्षु आईएएस और आईएफएस का दल इन दिनों भ्रमण पर आया हुआ है। इनमें से एक दल पर्यटन स्थल दयारा बुग्याल के भ्रमण पर है। बुधवार सुबह आठ बजे करीब दल में शामिल प्रशिक्षु आईएफएस श्रेयस श्रीवास्तव (32) का बेस कैंप नटीण के पास ट्रेकिंग करते हुए पैर फिसल गया। एसडीआरएफ के निरीक्षक जगदंबा ने बताया कि घटना की सूचना पर फौरन टीम रवाना की गई, जिसने दो किमी पैदल दूरी तय कर घायल प्रशिक्षु को मुख्य मार्ग तक पहुंचाया। घायल को घटनास्थल पर ही प्राथमिक उपचार देने के बाद 108 सेवा से जिला अस्पताल भेजा गया है।