फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: तीन सूत्री मांगों को लेकर परंपरागत स्वास्थ्य दाइयों ने दिया धरना

Mon, 16 Mar 2026 05:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। परंपरागत स्वास्थ्य दाई संगठन के कार्यकर्ताओं ने मासिक मानदेय चार सौ रुपये से बढ़ाकर पांच हजार रुपये देने सहित अन्य मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। इसके साथ ही जल्द मांगों का निस्तारण न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सोमवार को परंपरागत स्वास्थ्य दाई संगठन के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने तीन सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया। संगठन की जिलाध्यक्ष सुराजी देवी ने बताया कि संगठन लंबे समय से स्वास्थ्य केंद्रों तथा उप केंद्रों में चतुर्थ श्रेणी के पदों पर पार्ट टाइम दाइयों को मर्ज करने के साथ ही जिन पार्ट दाइयों ने 60 वर्ष की उम्र पार कर दी हैं।
उन्हें एक मुश्त पेंशन का सम्मान देने की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार उनकी मांगों का निस्तारण के बदले अनदेखी कर रही है। कहा कि जल्द ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर संगठन की संरक्षक रमेश राज, रजनी देवी, लक्ष्मी देवी, उजला देवी, मुन्नी देवी आदि मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें