फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईको सेंसिटिव जोन हटाकर शुरू हो रोड का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड भटवाड़ी के पंचायत प्रतिनिधियों ने सोमवार को ब्लॉक सभागार में बैठक कर क्षेत्र के विकास पर मंथन किया। बैठक में क्षेत्र की ग्राम पंचायतों को ईको सेंसिटिव जोन से हटाकर ऑल वेदर रोड का कार्य शुरू कराने सहित 21 सूत्री प्रस्तावों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों को मनरेगा के कार्यों के लिए किट बांटी गई।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख विनीता रावत ने कहा कि सीमांत विकासखंड को विकास की ओर ले जाने लिए सभी पंचायत प्रतिनिधियों को एकजुट होकर काम करना होगा। बैठक में उत्तरकाशी में कृषि निदेशालय खोलने, लोहारीनाग पाला व पाला मनेरी परियोजना शुरू कराने, मनरेगा में 200 दिन रोजगार देने, मनरेगा श्रमिकों की मजदूरी 500 रुपये करने, भटवाड़ी में आईटीआई प्रशिक्षण केंद्र खोलने, उत्तरकाशी में कृषि निदेशालय खोलने, त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों का मानदेय आठ हजार करने एवं सेवा उपरांत पेंशन मंजूर करने, भटवाड़ी ढामक तोक में हेलीपैड निर्माण करने, अस्तल रनाड़ी से मनेरा तक सड़क निर्माण आदि प्रस्तावों पर जल्द मुख्यमंत्री व राज्यपाल को ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया गया। बैठक में ज्येष्ठ प्रमुख मनोज रावत, कनिष्ठ प्रमुख मनोज पंवार, प्रधान संगठन के प्रदेश महासचिव प्रताप रावत, ब्लॉक अध्यक्ष शालिग्राम भाटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें