फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्राइन बोर्ड के विरोध में परिवार समेत सड़क पर उतरे गंगोत्री के तीर्थ पुरोहित

विज्ञापन
विज्ञापन
चार धाम समेत 51 मंदिरों को श्राइन बोर्ड के अधीन करने के सरकार के निर्णय का विरोध तेज होता जा रहा है। तीसरे दिन भी कलक्ट्रेट में धरना आंदोलन जारी रखते हुए गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों ने अपने परिवार समेत जिला मुख्यालय पर जुलूस प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर श्राइन बोर्ड के प्रस्ताव को तत्काल निरस्त करने की मांग की। साथ ही ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने व न्यायालय की शरण में जाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

श्राइन बोर्ड को लेकर तीर्थ पुरोहित पीछे हटने को राजी नहीं। सरकार द्वारा कैबिनेट की बैठक में चोरी छिपे श्राइन बोर्ड का प्रस्ताव पारित कराए जाने के बाद से तीर्थ पुरोहित आंदोलित हैं। सोमवार को कलक्ट्रेट में गंगोत्री के तीर्थ पुरोहितों का धरना आंदोलन तीसरे दिन भी जारी रहा। पूर्व चेतावनी के अनुसार तीर्थ पुरोहित परिवार समेत गंगोत्री मंदिर धर्मशाला में एकत्र हुए। यहां से नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए उन्होंने श्राइन बोर्ड के विरोध में जुलूस प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट पहुंचकर जुलूस आम सभा में तब्दील हुई। सभा में चार धाम विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सूरत राम नौटियाल ने कहा कि उपाध्यक्ष रहते हुए श्राइन बोर्ड का प्रस्ताव उनके समक्ष आया था, लेकिन उन्होंने इसे खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा कि अनादि काल से चली आ रही चार धामों की व्यवस्था में इस तरह की दखलंदाजी हमारी परंपराओं से खिलवाड़ है। तीर्थ पुरोहितों की मांग को जायज बताते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष जगमोहन रावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह तीर्थ पुरोहितों के साथ है। उन्होंने कहा कि चारों धामों में अनादि काल से चली आ रही व्यवस्था के तहत तीर्थ पुरोहितों को धामों की पूजा-अर्चना एवं व्यवस्थाओं का जन्मजात अधिकार प्राप्त है। इसके साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में मंदिर समिति के सचिव दीपक सेमवाल, कृपाराम सेमवाल, अरुण सेमवाल, अमरेश सेमवाल, राजेश सेमवाल, गणेश सेमवाल, प्रकाश सेमवाल, हिमाद्री सेमवाल, भागेश्वर सेमवाल, दिनेश सेमवाल आदि दर्जनों तीर्थ पुरोहितों के साथ ही उक्रांद नेता विष्णुपाल रावत, बुद्धि सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें