फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमित के संपर्क में आए तीन युवक भेजे अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
बीते दिनों कोरोना पॉजिटिव मिले भंकोली गांव के युवक के संपर्क में आए तीन लोगों को प्रशासन ने ढूंढ लिया है। तीनों को प्रशासन ने जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया है। मामले से दहशत में आए बरनीगाड़ के व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया।
विज्ञापन

गत 20 मई को मुंबई से लौटा भंकोली गांव का एक युवक कोरोना संक्रमित मिला था। पूछताछ में पता चला कि वह विकासनगर से चोरी छिपे अपने गांव पहुंचा था। मामले में पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। युवक से पूछताछ में यह जानकारी भी सामने आई थी कि उसने सारीगाड़ से बरनीगाड़ के बीच ठोलिंका गांव के एक युवक से बाइक पर लिफ्ट ली थी। दस किमी के इस सफर में उनके साथ एक अन्य बाइक पर इसी गांव के दो अन्य युवक भी थे।
पुलिस ने क्षेत्र में पूछताछ कर युवकों का पता लगाया और तीनों को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया है। कोरोना संक्रमित युवक के संपर्क में आए युवकों के बरनीगाड़ बाजार में भी घूमने की सूचना मिलने से व्यापारियों में दहशत है। व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दी है। व्यापार मंडल अध्यक्ष विजेंद्र रावत ने बताया कि कोरोना संक्रमित युवक एवं उसके साथ के तीन अन्य युवकों के क्षेत्र में आवाजाही करने से व्यापारियों में भय है। एहतियातन व्यापारियों ने रविवार तक दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया है। इस दौरान सिर्फ मेडिकल स्टोर खोले जा रहे हैं। हालात देखने के बाद ही बाजार खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें