फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांडों के पास कार हादसे में तीन युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार रात को तेखला बाईपास मोटर मार्ग पर मांडों गांव के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त होे से तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे तेखला बाईपास मोटर मार्ग पर मांडों गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। हादसे में वाहन में सवार सचिन बिष्ट, गौरव रावत और प्रवीण पोखरियाल को गंभीर चोटें आईं, जबकि कार में सवार प्रदीप सुरक्षित है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यमसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें