फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी क्षेत्र के गांवों में मत्स्य पालन की संभावनाएं तलाशने में जुटा विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
मत्स्य पालन विभाग द्वारा धनारी क्षेत्र के गांवों में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। विभाग के उपनिदेशक प्रमोद शुक्ला ने थाती गांव में एक मत्स्य तालाब का निर्माण शुरू कराने के साथ ही पटूड़ी गांव में ट्राउट मत्स्य पालन की संभावनाएं टटोलीं। औपचारिकताएं पूरी कर जल्द ही पटूड़ी गांव के कालगड्डी गाड़ पर ट्राउट मत्स्य पालन केंद्र बनाया जाएगा।
विज्ञापन

धनारी क्षेत्र पहुंचे उपनिदेशक मत्स्य प्रमोद शुक्ला ने थाती एवं पटूड़ी गांव के ग्रामीणों से मुलाकात कर उन्हें मत्स्य पालन के बारे में जानकारी दी। योजना के तहत थाती गांव में अनुसूचित जाति के एक परिवार के मत्स्य तालाब का निर्माण शुरू कराया। 2.20 लाख से बनने वाले तालाब के निर्माण के लिए विभाग द्वारा 1.20 लाख उपलब्ध कराए जाएंगे। इस मौके पर थाती गांव की प्रधान तनुजा चौहान, पटूड़ी के प्रधान धृपाल बुटोला, रतन सिंह बिष्ट, दिनेश, रघुवीर लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें