फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब के साथ तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मनेरी और पुरोला थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर अवैध शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उधर, कोटद्वार में भी एक युवक को अवैध शराब के साथ पकड़ा।
विज्ञापन

मनेरी थाना पुलिस द्वारा रविवार रात क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान मनेरी निवासी किशन लाल को 52 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जबकि पुरेेला थाना पुलिस ने छाड़ा खड्ड के पास दिनेश रावत निवासी छाड़ा गांव को चार पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। दोनों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की जा रही है।
उधर, कोटद्वार में कलालघाटी चौकी प्रभारी कमलेश शर्मा ने बताया की झंडीचौड़ पश्चिमी के तिराहे पर एक युवक को रोका तो उसके पास से 58 पव्वे अवैध शराब के मिले। पूछताछ में युवक ने अपना नाम राजेंद्र कुमार निवासी नीबूचौड़ बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें