फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: बाड़ाहाट कु थोलू में इस बार पांडव नृत्य भी होगा

Sat, 10 Jan 2026 05:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
मेले को लेकर हुई बैठक में लिया निर्णय
विज्ञापन

उत्तरकाशी। बाड़ाहाट के ग्रामीणों ने रामलीला मैदान में होने वाले बाड़ाहाट कु थोलू माघ मेला को लेकर बैठक आयोजित की। इस दौरान कंडार देवता की रथ यात्रा के साथ एक दिवसीय पांडव नृत्य का आयोजन करने का निणर्य लिया। कहा कि इस बार हाथी रथ के साथ पांच पांडव पश्वा भी जड़भरत घाट पर स्नान करने पहुंचेंगे। वहीं, चमाला की चौरी पर एक दिन पांडव नृत्य का आयोजन किया जाएगा।
शनिवार को पाटा, संग्राली, बग्यालगांव, लक्षेश्वर, गंगोरी आदि गांव के ग्रामीणों ने माघ मेले को लेकर चर्चा की। ग्रामीणों ने कहा कि 13 जनवरी को कंडार देवता अपने मूल स्थान संग्राली गांव से बाड़ाहाट स्थित मंदिर में विराजमान होंगे। 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर कंडार देवता जड़भरत घाट पर स्नान करने पहुंचेगे।
विज्ञापन

साथ ही 15 जनवरी को नगर क्षेत्र में कंडार देवता की हाथी रथ यात्रा निकाली जाएगी। इसमें कंडार देवता की भोग मूर्ति हाथी रथ पर सवार होंगे। इसके साथ ही रथ यात्रा में पांच पांडव पश्वा और ग्रामीण शामिल होंगे जो नगर क्षेत्र के कंडार देवता मंदिर से भैरव चौक, विश्वनाथ मंदिर, रामलीला मैदान, मेन बाजार होते हुए मर्णिकर्णिका घाट पर पहुंचेगी।
विज्ञापन

वहां मां गंगा की विशेष पूजा अर्चना के साथ रथ यात्रा चमाला की चौंरी पर पहुंचेगी। यहां एक दिवसीय पांडव नृत्य का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व सभासद देवेंद्र चौहान, विनोद नेगी, जयकृष्ण भट्ट, ज्योति प्रसाद नैथानी, दमोदर सेमवाल, सुख शर्मानंद नौटियाल, रविंद्र भट्ट, राकेश डंगवाल, संतोष सेमवाल, संदीप सेमवाल, जसपाल चौहान, प्रकाश चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें