फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: यमुनोत्री हाईवे पर प्यासे राहगीर, एक माह से हैंडपंप खराब

Thu, 15 Jan 2026 07:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों ने जल्द सुचारू करने की उठाई मांग
विज्ञापन

बड़कोट। यमुनोत्री हाईवे पर लक्ष्मी नारायण मंदिर के निकट राहगीरों की प्यास बुझाने वाला हैंडपंप बीते एक महीने से बंद पड़ा है जिसकी कोई सुध नहीं ले रहा है। बंद पड़े हैंडपंप के कारण व्यापारी सहित राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों ने जल्द ही हैंडपंप सुचारू करने की मांग की। साथ ही मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
नगर क्षेत्र के मध्य लक्ष्मी नारायण मंदिर के निकट यमुनोत्री हाईवे पर जल संस्थान का एक हैंडपंप लगा हुआ है जो आसपास के दुकानदारों, स्थानीय लोगों, बड़कोट आने वाले तीर्थ यात्रियों और अन्य राहगिरों की प्यास बुझाने का एक महत्वपूर्ण साधन है। चारधाम यात्रा के प्रमुख पड़ाव व तहसील मुख्यालय होने के कारण बड़कोट नगर में श्रद्धालुओं और राहगीरों का काफी आवागमन होता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय व्यापारी राजेश उनियाल, अवतार रावत, मदन पैन्यूली, विजय जगूड़ी, जगवीर सिंह आदि ने बताया कि यहां यमुनोत्री हाईवे पर लगा जल संस्थान का हैंडपंप लोगों की पानी की कमी को दूर करने के लिए काफी मददगार साबित होता रहा है लेकिन बीते एक महीने से हैंडपंप के बंद होने से बहुत दिक्कत आ रही है। उन्होंने जल संस्थान को पत्र लिखकर जनहित को देखते हुए हैंडपंप को जल्द ठीक करने की मांग की। कहा यदि जल्द ही मांग पूरी नहीं की गई तो वह जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें