फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: जनपद में एक वर्ष से नहीं है हड्डी रोग विशेषज्ञ

Mon, 05 May 2025 05:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
मामूली इलाज के लिए भी लगानी पड़ रही है दूसरे शहरों की दौड़
विज्ञापन

दिव्यांग लोगों के नहीं बन पा रहे हैं प्रमाणपत्र
उत्तरकाशी। जिला अस्पताल सहित जनपद के किसी भी अस्पताल में गत एक वर्ष से हड्डी रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं हो पाई है, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दिव्यांग लोगों के प्रमाणपत्र नहीं बन पा रहे हैं। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग की ओर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
जिला अस्पताल में पिछले एक वर्ष में हड्डी रोेग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं हो पाई है। साथ ही जनपद के बड़कोट और नौगांव के अस्पतालों में भी हड्डी रोग विशेषज्ञ के पद सृजित हैं, लेकिन वहां पर अभी तक किसी डॉक्टर की तैनाती नहीं हो पाई है। विशेषज्ञ की कमी के कारण एक हल्की सी चोट के उपचार के लिए भी उन्हें देहरादून और ऋषिकेश का रुख करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी चतर सिंह रावत ने बताया कि सरकारी अस्पताल में सुविधाएं नहीं होने के कारण लोगों को हल्की चोट में भी शहरों के चक्कर काटने पड़ते हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. पीएस पोखरियाल ने कहा कि हड्डी रोग विशेषज्ञ की तैनाती को लेकर निदेशालय के साथ पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें