फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगोत्री धाम : गंगा सप्तमी पर किया गया मां गंगा का शृंगार

Sat, 03 May 2025 07:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोत्री धाम और मार्कण्डेय पुरी में धूमधाम से मनाई गंगा सप्तमी
विज्ञापन

उत्तरकाशी। गंगोत्री धाम और गंगा के मायके मुखबा में गंगा सप्तमी धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर विशेष पूजा-अर्चना के बाद मां गंगा का शृंगार किया गया। अब कपाट बंद होने तक देश-विदेश के श्रद्धालु गंगोत्री मंदिर में मां गंगा के शृंगार दर्शन करेंगे।
अक्षय तृतीया पर गंगोत्री धाम स्थित मां गंगा मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए थे। चार दिन बाद धाम में गंगा सप्तमी मनाई गई। शास्त्रों के अनुसार इसी दिन मां गंगा का जन्म हुआ था। शनिवार को गंगोत्री धाम सुबह से ही मां गंगा की विशेष पूजा-अर्चना की गई। मंदिर में मां गंगा की मूर्ति का महाभिषेक कर शृंगार किया गया। इसके बाद मंदिर में गंगा लहरी और विष्णु सहस्त्रनाम पाठ हुआ।
विज्ञापन

इसके बाद देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने मां गंगा के शृंगार दर्शन किए। वहीं मुखबा गांव से तीर्थपुरोहितों ने अपने आराध्य देवता समेश्वर के साथ कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा मार्कण्डेय पुरी पहुंची। यहां उन्होंने गंगा किनारे मां गंगा की पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही देश दुनिया की खुशहाली के लिए हवन यज्ञ किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। साथ ही ग्रामीणों ने ढोल-दमाऊं के साथ पारंपरिक रासौं नृत्य किया।
विज्ञापन

वहीं गंगा में दीपदान कर गंगा को पर्यावरण मुक्त बनाने का संकल्प लिया। गंगा सेवा ट्रस्ट के अशोक सेमवाल ने बताया कि गंगा सप्तमी पर हर वर्ष मार्कण्डेय पुरी में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस मौके पर गंगोत्री विधायक सुरेश सेमवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान, निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख विनीता रावत, डॉ. शंभू प्रसाद, रविंद्र सेमवाल, राघवानंद महाराज, जगमोहन रावत, राघवेंद्र उनियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें