फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्राटा दौड़ में विश्वा रहा अव्वल

Tue, 11 Oct 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
अंडर-19 एसटी के बालक व बालिकाओं की कबड्डी एवं एथलेटिक्स जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। कबड्डी बालिका वर्ग में स्पोर्ट्स क्लब डामटा ने डामटा को 35-8 से और बालक वर्ग में डामटा-ए ने स्पोर्ट्स क्लब डामटा-ए को 39-11 से हरा कर खिताब पर कब्जा किया। फर्राटा दौड़ में डुंडा के विश्वा अव्वल रहे।
विज्ञापन


मनेरा स्टेडियम में 800 मी. बालक दौड़ में निकेश चौहान, मिलेंद्र और अभिषेक तथा बालिका वर्ग में सपना, काजल व बरखा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मी. दौड़ बालक वर्ग में विश्वा, विवेक व अंकित तथा बालिका वर्ग में निधि चौहान, आइशा व संजना अव्वल रहे।

400 मी. बालक दौड़ में अमित चौहान, विपिन चौहान व आर्यन तथा बालिका वर्ग में सीमा, आइशा व दिव्या ने बाजी मारी। 100 मी. बालक दौड़ में विश्वा, अंकित व विवेक तथा बालिका वर्ग में निधि, आइशा व करीना अव्वल रहे।
विज्ञापन


पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि मुख्य पशु चिकित्साधिकारी वीसी कर्नाटक व विशिष्ट अतिथि साहसिक खेल अधिकारी केएस नेगी, जिला उद्यान व समाज कल्याण अधिकारी नरेंद्र यादव रहे। इस मौके पर जयकृष्ण बहुगुणा, सुल्तान पंवार, वेद प्रकाश बहुगुणा, ऊषा गुसांई, कविता रावत, सावित्री पुरी,  निधि बिंजोला, राकेश कलूड़ा आदि मौजूद थे।

पैरालंपिक प्रतियोगिता के लिए ट्रायल आज

देहरादून में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय पैरालंपिक प्रतियोगिता के लिए एथलेटिक्स, सिटिंग वॉलीबॉल, पावर लिफ्टिंग एवं बैडमिंटन खेलों में जनपद उत्तरकाशी की टीम का चयन बुधवार को प्रात: 10 बजे से मनेरा स्टेडियम में किया जाएगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी देवेंद्र भट्ट ने युवाओं को अधिक संख्या में ट्रायल में शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें