फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मोटर पुल पर किया धरना शुरू

Sun, 05 Jul 2015 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
रवाडा नगाणगांव मोटर मार्ग और यमुना नदी पर बने मोटर पुल की मरम्मत कर शीघ्र यातायात चालू करने की मांग पर नगाणगांव एवं थान के ग्रामीणों ने मोटर पुल के पास बेमियादी धरना आंदोलन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन



जून 2013 की आपदा के दौरान नगाणगांव मोटर पुल और इसकी एप्रोच रोड को भारी नुकसान हुआ था। तब से लेकर अब तक वैकल्पिक व्यवस्था के नाम पर पीएमजीएसवाई यहां 72 लाख रुपये खर्च कर चुका है और अब भी 65 लाख रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है।

इसके बावजूद वाहन तो दूर पुल से सुरक्षित पैदल आवाजाही भी नहीं हो पा रही। तय कार्यक्रम के अनुसार ग्रामीणों ने रविवार को यमुना नदी पर बने मोटर पुल के पास धरना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने दो साल बाद भी पुल से यातायात चालू नहीं होने तथा सरकारी बजट के दुरुपयोग पर रोष जताया। साथ ही उन्होंने पीएमजीएसवाई के अभियंताओं की ओर से ग्रामीणों के खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज कराने पर रोष जताते हुए इन्हें वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि जेई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया, लेकिन ग्रामीणों की ओर से दी गई तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।


धरना देने वालों में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनवीर चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य फूलीराम, प्रधान गुरु देई, अनिल कुमार, सरोज, बचना देई, विजेंद्र सिंह, ज्ञानेंद्र चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें