फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: ग्रामीणों ने लगाई हरि महाराज से बारिश की गुहार

Sat, 17 Jan 2026 06:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
चमाला की चौंरी पर माघ मेले के लिए पहुंची है देव डोलियां
विज्ञापन

उत्तरकाशी। माघ मेले के चौथे दिन भी चमाला की चौरी पर बाड़ागड्डी क्षेत्र की देव डोलियां पहुंची। बाड़ागड्डी के आराध्य हरि महाराज के ढोल, खंडद्धारी देवी, हूणेश्वर महाराज, नागदेवता और शंकर देवता के त्रिशूल ने चमाला की चौरी पर नृत्य किया। साथ ही ग्रामीणों ने कई दिनों से क्षेत्र में बारिश न होने पर आराध्य हरि महाराज से बारिश की गुहार लगाई। वहीं देव डोलियों ग्रामीणों को समस्या का समाधान करना का आश्वासन दिया।
शनिवार को माघ मेले के चौथे दिन चमाला की चौरी पर बाड़ागड्डी क्षेत्र के ग्रामीण अपने आराध्य देव डोलियों के साथ पहुंचे। ग्रामीणों ने देव डोलियों के साथ रासो नृत्य किया। साथ ही ग्रामीणों ने देव डोलियों ने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की गुहार लगाई। वहीं माघ मेले मंच पर तीसरी सांस्कृतिक संध्या लोक गायिक रीना घलवान, लोक गायक महेंद्र सिंह चौहान, वर्षा ठाकुर, नरेश बादशाह, अनीशा रांगड, सूर्यपाल श्रीवाण के नाम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शनिवार दिनभर माघ मेले मंच पर नेताल, साल्ड, मुगरसंती महिला मंगल दल का रासो-तांदी नृत्य, पंचायतीराज विभाग की गोष्ठी, स्वजन शिक्षा समिति, आर्यन छात्र संगठन का सम्मान समारोह, महर्षि विद्या मंदिर ज्ञानसू, प्राथमिक विद्यालय ज्ञानसू, लोक गायक धर्मेंद्र नौटियाल, मुकेश नौटियाल, धर्मेंद्र कैंतुरा, मंजू भटवान, मनोज सागर, धनराज शौर्य के कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। इस मौके पर मनवीर रावत, राघवेंद्र उनियाल, जयप्रकाश नौटियाल, अरविंद पश्चिमी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें