फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: व्यापार मंडल ने जाम की समस्या डीएम को बताई

Sun, 05 Apr 2026 05:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बाजार क्षेत्र में जाम की समस्या सहित अन्य मांगों को लेकर डीएम से मुलाकात की। साथ ही यात्रा शुरू होने से पूर्व नगर की विभिन्न समस्याओं का समाधान करने की मांग की। वहीं, डीएम ने व्यापार मंडल को जल्द ही समस्याओं का निस्तारण करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के महामंत्री सोहन प्रसाद गैरोला ने बताया कि बड़कोट नगर क्षेत्र में सड़कों पर जाम की सबसे बड़ी समस्या होती है। वहां आए दिन जाम लगने से आम लोगों को भारी परेशानी का समाना करना पड़ता है। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थायी सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति, बाजार में साइनिंग बोर्ड की व्यवस्थित व्यवस्था, सार्वजनिक शौचालयों की पर्याप्त व्यवस्था बनाने और स्वच्छ व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।
यात्रा के दौरान हजारों की संख्या में यमुनोत्री धाम के दर्शन करने के लिए पहुंचते है जिससे ट्रैफिक ज्यादा बढ़ने के कारण जाम की स्थिति बन जाती है। उन्होंने डीएम से यात्रा शुरू होने से पहले समस्याओं के समाधान की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें