फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: डायट बड़कोट में प्रतिभा दिवस मेले का शुभारंभ

Mon, 02 Feb 2026 05:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट बड़कोट में जनपद स्तरीय दो दिवसीय प्रतिभा दिवस मेले का शुभारंभ बतौर मुख्यातिथि यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने किया। प्रतिभा दिवस मेले में जनपद के छह विकासखंडों से चयनित प्रतिभाशाली बच्चों ने तैयार किए गए शैक्षणिक व नवाचार आधारित मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई।
विज्ञापन

मेले के माध्यम से बच्चों की रचनात्मक क्षमता, वैज्ञानिक सोच और नवाचार को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने प्रतिभा विकास मेले में लगी टीएलएम की प्रदर्शनी निरीक्षण कर अवलोकन किया। डायट प्राचार्य संजीव जोशी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ नवाचार को पैदा करता है। इस मौके पर कार्यक्रम समन्वयक शांति रतूड़ी, बीके मिश्रा, सुबोध बिष्ट, टीकाराम रावत, शिक्षक भूषण लाल नाटोल, संगीत बहुगुणा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें