फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर बांधा समां

Tue, 09 Dec 2025 06:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
बैजरो। बीरोंखाल ब्लॉक के अंतर्गत श्रीगुरु रामराय पब्लिक स्कूल बैजरो ने अपना वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांधा।
विज्ञापन

विद्यालय में आयोजित वार्षिकोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि बीपी मैंदोलिया, दरिया बैजरो की प्रधान नीलम रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य संध्या देवी ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि बिलोचन प्रसाद मैंदोलिया ने कहा कि गुरु रामराय विद्यालय बैजरो का अग्रणी शिक्षण संस्थान है जहां अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा दी जाती है।
विद्यालय के सफलता पूर्वक संचालन व गुणवत्ता परक शिक्षा के लिए सभी अभिभावकों ने विद्यालय के अध्यापक परिवार व मैनेजमेंट का धन्यवाद किया। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य कल्पेश्वरी देवी, सुनीता देवी डाॅ. हरेंद्र नेगी, वीरेंद्र सिंह रावत, सुरजीत सिंह व विद्यालय के प्रधानाचार्य बीरेंद्र नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें