फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य के साथ भेदभाव कर रही केंद्र सरकार

Mon, 13 Jun 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार प्रदेश के साथ भेदभाव कर रही है। राज्य के वार्षिक बजट का अभी तक कोई पता नहीं है, जिससे प्रदेश में तीस जून के बाद आर्थिक संकट पैदा होने की आशंका है।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के नेतृत्व में पुरोला एवं मोरी पहुंची लोकतंत्र विजय अभिनंदन यात्रा का कांग्रेसियों ने ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। यहां हुई जनसभा में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव के पांच-सात माह शेष रह गए हैं, लेकिन मोदी सरकार प्रदेश में अस्थिरता लाने पर तुली है।

भाजपा ने विशेष राज्य का दर्जा भी समाप्त कर दिया है, जिससे राज्य को करीब 1500 करोड़ का नुकसान पहुंचा है। कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान करते हुए उपाध्याय ने बताया कि प्रदेश में ग्राम कांग्रेस, बाजार कांग्रेस एवं मतदान बूथ कांग्रेस का गठन भी किया जा रहा है।
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक राजेश जुवांठा, जिलाध्यक्ष राजेंद्र राणा, देवेंद्र राणा, शांति जुवांठा, दीपक बिजल्वाण, प्यारेलाल हिमानी, शोभाराम नौडियाल, सुरपाल चौहान, जयवीर हिमानी, जयराम चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें