उत्तरकाशी। मातली गांव में श्रीकृष्ण लीला का मंचन शुरू हो गया है। पहले दिन भगवान विष्णु नारायण, नाराद, देवकी और वासुदेव के घर में कंस के कारागार में डालने का संवाद किया गया। वहीं, पहली बार श्रीकृष्ण लीला का मंचन होने के कारण आसपास के ग्रामीणों की खूब भीड़ उमड़ी।
मातली में भगवान कपिल मुनि महाराज की अगुवाई में आयोजित श्रीकृष्ण लीला का शुभारंभ ग्राम प्रधान श्रीश बहुगुणा ने किया। उन्होंने ग्रामीणों को श्रीकृष्ण लीला को अपने जीवन में उतारने की सलाह दी। इस दौरान आचार्य गणेश महाराज ने कहा कि मातली गांव में पहली बार श्रीकृष्ण लीला का मंचन किया जा रहा है।
पहले दिन श्रीकृष्ण लीला में देव ऋषि नारद ने भगवान विष्णु को कंस के द्वारा संसार में होने वाले अत्याचार को बताया जिस पर भगवान ने नारद को पृथ्वी पर अवतार होने की बात बताई। इस मौके पर दिनेश जुयाल, आकाश सेमवाल, मनवीर रावत, पूजा जुयाल, ममता, शक्ति चौहान, सुमित राणा, केशव पंत, सुंदर लाल पंत, जलम दास, कपिल नौटियाल, गिरीश नौटियाल, रानी जुयाल आदि मौजूद रहे। संवाद