फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: जानकीचट्टी में एसपी ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया

Mon, 25 May 2026 06:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ रही भीड़ के बीच उत्तरकाशी पुलिस ने यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर ग्राउंड स्तर पर कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने बीते शनिवार और रविवार को यमुनोत्री धाम के अंतिम पड़ाव जानकीचट्टी में कैंप कर सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

इस दौरान एसपी कमलेश ने मानसून सीजन को देखते हुए पाली गाड़ से जानकीचट्टी तक संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर जरूरत पड़ने पर वन-वे यातायात व्यवस्था लागू करने को कहा। साथ ही विभिन्न होल्डिंग एरिया में यात्रियों को नियंत्रित रूप से रोकने के निर्देश भी जारी किए गए। एसपी ने बिरला तिराहा, राम मंदिर, नौ कैंची सहित यमुनोत्री पैदल मार्ग के संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षित और सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पैदल मार्ग पर घोड़ा-खच्चर और डंडी-कंडी संचालन को नियंत्रित रखने और भीड़ प्रबंधन को प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें