फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: एसपी ने किया बर्फबारी से ढके गंगोत्री हाईवे का निरीक्षण

Wed, 28 Jan 2026 07:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने उत्तरकाशी से लेकर हर्षिल तक गंगोत्री हाईवे का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बर्फबारी का लुत्फ उठाने पहुंच रहे सैलानियों की सुरक्षा व यातायात को सुचारु रखने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए। उन्होंने पर्यटकों की हर संभव सहायता करने और मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में उन्हें सुरक्षित स्थान पर रुकवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


एसपी कमलेश उपाध्याय ने बुधवार को उत्तरकाशी से लेकर हर्षिल तक गंगोत्री हाईवे का निरीक्षण करते हुए पुलिस और पर्यटक रूट से जुड़ी अन्य एजेंसियों के अधिकारी और कर्मियों से मुलाकात की। सैलानियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए रूट पर तैनात पुलिस जवानों को पर्यटकों की हर संभव सहायता करने को कहा।
एसपी ने पर्यटकों से फीडबैक लेते हुए बर्फबारी वाले स्थानों पर वाहन को सावधानी पूर्वक व धीमी गति में चलाने की अपील की। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार, प्रभारी निरीक्षक मनेरी, प्रदीप तोमर, प्रभारी चौकी भटवाड़ी निखिल देव चौधरी, उपनिरीक्षक यातायात लक्ष्मण सिंह चुफाल, सुनील तोमर भी रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें