फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: बीमार वृद्धा को तीन किमी पैदल डंडी-कंडी से पहुंचाया सड़क तक

Tue, 14 Oct 2025 06:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़ के उल्लण गांव में सड़क न होने के कारण बीमार महिला को डंडी कंडी में लाते ग्रामीण। स
विज्ञापन
वर्षों से अधर में लटकी है गांव की सड़क, लोग हो रहे हैं परेशान
विज्ञापन

उत्तरकाशी। चिन्यालीसौड़ विकासखंड के गमरी-उल्लण मोटर मार्ग का निर्माण पूरा नहीं होने के कारण ग्रामीणों को एक बुजुर्ग महिला को डंडी-कंडी पर बैठाकर करीब तीन किमी पैदल दूरी तय करने के बाद सड़क तक पहुंचाया। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से उनकी सड़क अधर में लटकी हुई है लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है।
स्थानीय निवासी सुनील नौटियाल, बद्धि नौटियाल, अर्जुन राणा, अरविंद राणा, मस्तराम नौटियाल ने बताया कि मंगलवार सुबह गांव की करीब 80 वर्षीय महिला की तबीयत खराब हो गई। उसके बाद उन्हें ग्रामीणों ने एक डंडी-कंडी तैयार की और उसके बाद बीमार को उस पर बैठाकर सड़क तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि इस दौरान उन्हें करीब तीन किमी की पैदल दूरी नापनी पड़ रही है। सड़क पर पहुंचाने के लिए महिला को वाहन से अस्पताल भेजा गया। ग्रामीणों का कहना है कि यह स्थिति पहली बार ही नहीं बनी है बल्कि इससे पूर्व में भी कई बीमार और गर्भवती महिलाओं को इसी तरह डंडी-कंडी से सड़क तक पहुंचाया गया है।
ग्रामीणों ने कहा कि गांव के लिए करीब गमरी से उल्लण तक करीब चार किमी सड़क की कटिंग लोक निर्माण विभाग की ओर से की गई लेकिन उसके बाद उसे छोड़ दिया गया। आज वह पैदल चलने लायक भी नहीं है। इसलिए ग्रामीणों को आज भी अपने पारंपरिक रास्तों से पैदल करीब तीन किमी आवाजाही करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। इस संबंध में पूर्व में भी कई बार आंदोलन भी किया गया।
विज्ञापन

लोनिवि के ईई सन्नीदयाल ने बताया कि सड़क के लिए करीब 300 मीटर की स्वीकृत नहीं मिलने पर कार्य अधर में लटका हुआ था। केंद्र सरकार की ओर से एक सप्ताह के भीतर विधिवत स्वीकृति देने का आश्वासन दिया गया है। जल्द ही सड़क का निर्माण पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें