पुरोला। नगर में नगरवासियों के मनोरंजन, विश्राम और स्वस्थ वातावरण के उद्देश्य से एक आधुनिक रजत जयंती पार्क बनाया जाएगा। पार्क नगर के खेल मैदान के समीप लगभग 1300 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में निर्मित किया जाएगा। इसकी अनुमानित लागत लगभग 76 लाख रुपये निर्धारित की गई है।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी प्रदीप दयाल ने बताया कि पार्क को पूर्ण रूप से आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित बनाया जाएगा। इसमें नागरिकों के आकर्षण और सुविधा को ध्यान में रखते हुए सेल्फी प्वाइंट, गज़ीबो, वाटर फाउंटेन, वाटर कूलर, आकर्षक बैठने की व्यवस्था, सोलर लाइटें तथा हरित क्षेत्र शामिल किए जाएंगे। इसके साथ ही पार्क के चारों ओर सजावटी पौधों और फूलों की क्यारियां लगाई जाएगी। पालिका अध्यक्ष बिहारी लाल शाह ने कहा कि नगर पालिका पुरोला लगातार नगर के विकास और सौंदर्यीकरण को लेकर प्रतिबद्ध है। संवाद