उत्तरकाशी। भगवान राम मंदिर अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर सिद्धपीठ रुद्रेश्वर महादेव मंदिर समिति की ओर से दो दिवसीय धार्मिक आयोजन किया गया। इसमें गायत्री दीप यज्ञ के साथ हनुमान चालीसा पाठ और सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।
मंदिर समिति के संरक्षक अजय प्रकाश बडोला ने बताया है कि गत तीन वर्षों से भगवान राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के लिए सुंदरकांड पाठ अखंड रामायण पाठ किया जाता है। इस वर्ष भी समिति की ओर से छोटे बच्चों के साथ मिलकर यह आयोजन किया गया। कार्यक्रम की व्यवस्थापिका आशा पुरी ने बताया है कि आयोजन के माध्यम से मंदिर का उद्देश्य बच्चों को संस्कारवान शिक्षा दी जा सके। साथ ही समिति की अध्यक्ष तनुजा राणा ने बताया कि मंदिर समिति की ओर से आसपास के क्षेत्र में कोई नशा ना करें और जागरूक रहे। इस मौके पर सभासद संतोषी राणा, निकिता शाह, संगीता पुरी, बीना रावत, कुसमा आदि मौजूद रहे। संवाद