फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: बकाया नहीं चुकाया तो ऊर्जा निगम ने काट दिया हवाई अड्डे का कनेक्शन

Wed, 31 Dec 2025 07:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
दस दिन से चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे में पसरा हुआ है अंधेरा
विज्ञापन

चिन्यालीसौड़। नागरिक उड्डयन विभाग की ओर से बिजली के बिल का भुगतान नहीं करने पर ऊर्जा निगम ने हवाई अड्डे का कनेक्शन काट दिया है। दस दिन से बिजली नहीं होने के कारण तैनात कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जब बिजली का बिल जमा किया जाएगा उसके बाद ही कनेक्शन जोड़ा जाएगा।
चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डा सामरिक दृष्टिकोण से बहुत ही महत्वपूर्ण है। वहां पर वायुसेना की ओर से समय-सयम पर विमानों के लैंडिंग और टेकऑफ का अभ्यास भी किया जाता है। साथ ही आपदा के दौरान भी यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वर्तमान में अग्निशमन सहित पुलिसकर्मी और उड्डयन विभाग के करीब 10 से अधिक कर्मचारी तैनात हैं लेकिन नागरिक उड्डयन विभाग की ओर से बिजली का बिल जमा नहीं करने पर विद्युत वितरण खंड चिन्यालीसौड़ ने हवाई अड्डे का कनेक्शन काट दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे बीते दस दिनों वहां पर अंधेरा पसरा है। इससे कर्मचारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यूपीसीएल के एसडीओ प्रमोद भंडारी ने बताया कि हवाई अड्डे कनेक्शन पर 57 हजार बकाया है। भुगतान होने के बाद ही बिजली का संयोजन जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें