फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: सड़क पर आगे-आगे हो रहा डामरीकरण, पीछे उग रही है घास

Thu, 22 May 2025 04:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
भटवाड़ी ब्लाॅक के भंगेली गांव की सड़क का बुरा हाल
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कार्य की गुणवत्ता और मानकों पर उठाए सवाल

उत्तरकाशी। भटवाड़ी विकासखंड के भंगेली गांव की सड़क पर लोनिवि की ओर से इन दिनों डामरीकरण किया जा रहा है। ग्रामीणों ने कार्य की गुणवत्ता और मानकों पर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग जैसे-जैसे डामरीकरण कर आगे बढ़ रहा है, पीछे से डामर उखड़ने के साथ ही उस पर घास उग आई है।

भंगेली गांव के संदीप राणा ने बताया कि लंबी मांग के बाद लोनिवि ने करीब साढ़े चार किमी सड़क पर डामरीकरण शुरू किया, लेकिन उसमें गुणवत्ता और मानकों का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। विभाग की ओर से आगे डामरीकरण किया जा रहा है, वहीं पीछे उसमें डामर उखड़ने लगा है। इसका मुख्य कारण यह है कि नए डामर पर घास उग आई है।
विज्ञापन

कहा कि इस संबंध में विभागीय अधिकारियों से बात की, तो पहले उन्होंने स्थिति को सुधारने की बात कही। लेकिन अब अपनी मनमानी अनुसार ही कार्य कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब अभी विभाग के कार्य करते ऐसी स्थिति है, तो बरसात के दौरान उस पर डामर नहीं टिक पाएगा। यह जहां एक ओर गुणवत्ता की अनदेखी है, तो वहीं दूसरी ओर सरकारी धन का दुरुपयोग भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर विभाग इसी प्रकार मानकों की अनदेखी करता रहा, तो उन्हें विभाग के खिलाफ आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन

सहायक अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि भंगेली सड़क पर जो घास उगने की समस्या है। उसका जल्द ही निस्तारण किया जाएगा। वहीं डामर नहीं उखड़ रहा है। जहां पर समस्या होगी, वहां पर उचित समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें