फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: दो विभागों के पेंच में फंसी सड़क, कंकरीट और तालाब में हुई तब्दील

Tue, 20 Aug 2024 04:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानसू-साल्ड-ऊपरीकोट मोटर मार्ग पर नहीं हो रहा है सुधारीकरण कार्य
विज्ञापन

उत्तरकाशी। ज्ञानसू-साल्ड-ऊपरीकोट मोटर मार्ग पर दो विभागों की ओर से पल्ला झाड़ने के बाद अब यह सड़क लावारिस हो गई है। वर्षों से बदहाल सड़क का कोई संरक्षक न होने के कारण इस बरसात में यह सड़क से कंकरीट रास्तों और पानी के तालाब के रूप में तब्दील हो गई है।
वरुणाघाटी के दस से अधिक गांव की लाइफलाइन माने जाने वाली करीब 16 किमी लंबी सड़क की देखरेख का जिम्मा पहले लोनिवि प्रांतीय खंड के पास था, लेकिन विभाग ने पिछले दो साल से सड़क को इसकी बदहाली पर छोड़ दिया है। लोनिवि का कहना है कि अब यह सड़क पीएमजीएसवाई को हस्तांतरित हो चुकी है। वहीं, इसके पुनर्निमाण के लिए कार्य कर रहे हैं, लेकिन न ही सड़क हस्तांतरित हुई और अब न ही दोनों विभाग इस ओर ध्यान दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य तनुजा नेगी, ग्राम प्रधान संजू नेगी का कहना है कि इस संबंध में लोक निर्माण विभाग को कहा तो वह कहते हैंं कि अब सड़क के लिए पीएमजीएसवाई योजना बना रहा है। पीएमजीएसवाई कहता है कि अभी सड़क हमारे पास नहीं है। तनुजा नेगी का कहना है कि साल्ड से आगे ऊपरीकोट तक तो सड़क दिख ही नहीं रही है।
सड़क के पुनर्निमाण के लिए पीएमजीएसवाई ने अब योजना बनानी है, लेकिन बरसात में अगर सड़क कहीं बंद हो रही है तो उसको खोलने का काम हम कर रहे हैं।
-रजनीश सिंह, अधिशासी अभियंता लोनिवि प्रांतीय खंड।
सड़क के साथ अन्य 9 सड़कें लोनिवि ने हमें हस्तांतरित करनी है, लेकिन उनके स्तर से अभी इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
-आशीष भट्ट, अधिशासी अभियंता, पीएमजीएसवाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें