उत्तराखंड स्वाधीन कंपनी एनसीसी की ओर से कीर्ति इंटर कालेज में आयोजित प्रशिक्षण कैंप में एनसीसी कैडेट्स को विभिन्न गतिविधियों के गुर सिखाए जा रहे हैं। प्रशिक्षण कैंप में जिले के 12 विद्यालयों के 398 एनसीसी कैडेट्स प्रतिभाग कर रहे हैं।
कीर्ति इंटर कालेज में चल रहे कैंप में पीजी कालेज, कीर्ति इंटर कालेज, राइंका पुरोला, नौगांव, राजगढ़ी, गेंवला ब्रह्मखाल, चिन्यालीसौड़, थाती धनारी, भटवाड़ी, मनेरी और मुस्टिकसौड़ के 398 एनसीसी कैडेट्स प्रतिभाग कर रहे हैं। बुधवार को एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने एनसीसी कैडेट्स को आपदा के दौरान इस्तेमाल होने वाले उपकरणों की जानकारी दी।
बृहस्पतिवार सुबह कैंडेट्स ने नगर में स्वच्छता एवं नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली। इस मौके पर एनसीसी के कमांडेंट कर्नल डीएस शेखावत, सूबेदार राजेंद्र प्रसाद भट्ट, सीएचएम जय सिंह, हवलदार रुकम सिंह, हरदेव, पंचम सिंह, राधेश्याम बिजल्वाण, केएस धनाई, अपर्णा रावत आदि मौजूद रहे।