फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: प्रधान बोले, साहब फोन नहीं उठाते

Thu, 09 Apr 2026 07:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
मोरी बीडीसी बैठक में अधिकारियों की कार्यशैली के खिलाफ पंचायत प्रतिनिधि हुए मुखर
विज्ञापन

गांवों में घरों के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइनों को हटाने की मांग
पुरोला। मोरी क्षेत्र पंचायत की बैठक में मूलभूत सुविधा से जुड़े मुद्दों पर पंचायत प्रतिनिधि मुखर हो गए। इस दौरान गांवों में घरों के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइनों को हटाने और ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क कनेक्टिविटी नहीं होने की दिक्कत दूर करने की मांग उठाई। सदस्यों ने विभागीय अधिकारियों पर फोन नहीं उठाने का भी आरोप लगाया।
बृहस्पतिवार को ब्लॉक प्रमुख रणदेव सिंह राणा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विधायक दुर्गेश्वर लाल और मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह भी मौजूद रहे। कनिष्ठ प्रमुख कमलेश रावत ने कहा कि मोरी-सांकरी-जखोल मोटर मार्ग के सुधाक्व डामरीकरण के लिए 32 करोड़ 50 लाख से ज्यादा स्वीकृत किए गए हैं और कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन

इसके बावजूद इसी मार्ग पर दैवीय आपदा एवं जिला योजना के तहत 48 लाख रुपये से अधिक की अतिरिक्त धनराशि स्वीकृत होना संदेह पैदा करता है। मामले की उच्च स्तरीय जांच हो। सांकरी स्थित 33 केवी सब स्टेशन वर्षों से बंद होने पर इसे शीघ्र चालू करने की मांग उठी। साथ ही गांवों में घरों के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइनों को हटाने को कहा।
विज्ञापन

सालरा गांव के प्रधान उमेंद्र आष्टा ने विभागीय अधिकारियों पर फोन न उठाने का आरोप लगाया। सीडीओ जय भारत सिंह ने सभी अधिकारियों को फोन रिसीव करने के निर्देश दिए। गड्डूगाड़-खड़साड़ी क्षेत्र में सिंचाई नहरों की मरम्मत की मांग की गई। बैठक में प्रधान संगठन अध्यक्ष कैलाश डिमरी, कृष्णा राणा, बलबीर राणा, भागचंद, बृजू लाल, सुरेन्द्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें