फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: स्योरी फल पट्टी को जोड़ने वाले मोटर मार्ग का होगा कायाकल्प

Tue, 06 May 2025 05:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
शासन से हुए 459.53 करोड़ मंजूर, लोनिवि ने आमंत्रित की निविदा
विज्ञापन

नौगांव (उत्तरकाशी)। स्योरी फल पट्टी को जोड़ने वाले मोटर मार्ग के अवशेष भाग का साढ़े चार करोड़ की लागत से कायाकल्प होगा। शासन से स्वीकृत 459.53 करोड़ की लागत का कार्यदायी संस्था लोनिवि बड़कोट ने निविदा आमंत्रित कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जल्द सड़क का सुधारीकरण एवं डामरीकरण किया जाएगा।
स्योरी फल पट्टी से क्षेत्र के मटियाली, बिंगसी, क्वाड़ी, नैणी, पिसाऊं, कोटियाल गांव, सुनारा, मुंगरा, मुराड़ी, नौगांव, देवलसारी गांव के लोगों की आजीविका जुड़ी है। स्योरी फल पट्टी में सेब के करीब 12 सौ बगीचे हैं। बीते वर्ष 2023 में लोनिवि ने स्योरी मोटर मार्ग के अवशेष भाग साढ़े चार किमी की कटिंग कर स्योरी फल पट्टी तक सड़क पहुंचा दी थी, जिससे अधिकांश बगीचे मोटर मार्ग से जुड़ गए थे।
विज्ञापन

मार्ग का डामरीकरण नहीं होने से बरसात में लोडर वाहन बगीचों तक नहीं पहुंच पा रहे थे, जिससे काश्तकारों को पूर्व की भांति घोड़े-खच्चरों से सेब की पेटियों का ढुलान करना पड़ रहा था। अब स्योरी मोटर मार्ग के अवशेष भाग का सुधारीकरण और डामरीकरण होने से काश्तकार सेब की फसल को लोडर वाहनों से सीधे मंडी पहुंचा सकेंगे, जिससे घोड़े-खच्चरों से होने वाले अनावश्यक खर्चे से छुटकारा मिलेगा। सेब उत्पादक नयन सिंह बर्त्वाल, जगेंद्र सिंह राणा का कहना है कि सड़क का डामरीकरण न होने से बरसात के समय बहुत बड़ी परेशानी होती थी। सड़क का डामरीकरण होने से सेब उत्पादकों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


चारधाम यात्रा की व्यस्थता के कारण निविदा की आगे की कार्रवाई नहीं हो पा रही है। स्योरी मोटर मार्ग के अवशेष भाग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण के निर्माण के लिए जल्द ही अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -ध्वजवीर तोमर, सहायक अभियंता, लोनिवि बड़कोट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें