फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: समेश्वर देवता की मौजूदगी में खुले कल्पकेदार मंदिर के कपाट

Mon, 05 May 2025 07:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, गंगोत्री धाम के पड़ाव धराली में स्थित है मंदिर
विज्ञापन

उत्तरकाशी। गंगोत्री धाम के पड़ाव पर धराली में स्थित प्राचीन कल्पकेदार मंदिर के कपाट सोमवार को धराली गांव के आराध्य देवता समेश्वर देवता की मौजूदगी में विधिविधान एवं धार्मिक अनुष्ठान के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। इस दौरान हजारों की संख्या में स्थानीय लोगों के साथ तीर्थयात्री मौजूद रहे।
जिला मुख्यालय से करीब 78 किमी दूर गंगोत्री हाईवे पर धराली गांव में प्राचीन कल्पकेदार मंदिर है। कल्प केदार मंदिर कत्यूर शिखर शैली का मंदिर है। इसका गर्भ गृह प्रवेश द्वार से करीब सात मीटर नीचे है। इसमें भगवन शिव की सफेद रंग की स्फटिक की मूर्ति है। मंदिर के बाहर शेर, नंदी शिवलिंग व घड़े की आकृति समेत पत्थरों पर उकेरी गई नक्काशी है।
विज्ञापन

सोमवर को धराली गांव के आराध्य समेश्वर देवता के सानिध्य में विधिविधान के साथ प्राचीन कल्पकेदार मंदिर के कपाट खोल दिए गए। मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेश पंवार और सचिव संजय पंवार ने बताया कि कभी 240 मंदिरों का समूह था। संवत 1700 में झाला सुक्की के पास मला अवाण का पहाड़ टूटने से भागीरथी पर बनी झील में अधिकांश मंदिर समा गए थे। बचे हुए मंदिर भी बाद में गांव के बीच से बहने वाली खीर गंगा की बाढ़ की भेंट चढ़ गए।
विज्ञापन

कई वर्ष बाद 1945 में स्थानीय लोगों ने गंगा तट पर कल्प केदार मंदिर का शिखर नजर आने पर जमीन से करीब 12 फीट नीचे खोदाई की और मंदिर के प्रवेश द्वार तक जाने का रास्ता बनाया। इस मौके पर मुख्यमंत्री के समन्वय अधिकारी किशोर भट्ट, विनीता रावत, दीपेंद्र पंवार, दुर्गेश पंवार, उमेश पंवर, जय भावन सिंह, रविंद्र सेमवाल, अशोक सेमवाल, सुशील पंवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें