फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: गढ़ पर्वत पर धूमधाम से मनाया मां रेणुका मेला

Fri, 17 Apr 2026 06:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
उत्तरकाशी के गढ़ पर्वत पर मां रेणुका के मेले में देव डोलियों के साथ नृत्य करते ग्रामीण। स्रोत ज
विज्ञापन
उत्तरकाशी। गढ़ बरसाली गांव के गढ़ पर्वत में मां रेणुका का मेला भव्य रूप से मनाया। रेणुका मां के इस मेले में ग्रामीणों ने देव डोली के साथ रांसो तांदी नृत्य कर क्षेत्र की खुशहाली एवं सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

डुंडा ब्लॉक के गढ़ बरसाली गांव के ग्रामीणों ने गढ़ पर्वत पर मां रेणुका की विशेष पूजा अर्चना की वहीं, पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर ग्रामीणों ने देव डोलियों के साथ रांसो तांदी नृत्य करते हुए क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। मेले में क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति की झलक देखने को मिली। इस दौरान ग्रामीणों ने मां रेणुका देवी से अपनी समस्याओं का समाधान भी जाना।
वहीं, ग्रामीणों ने मां रेणुका से क्षेत्र की खुशहाली की मन्नतें मांगी। बरसाली गांव के लोकेंद्र बिष्ट ने बताया कि सिद्ध पीठ मां रेणुका गढ़ पर्वत बरसाली मेें है। मां रेणुका को हिमाचल, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड से लेकर रवांई के सरनौल से लेकर जिले में इसकी पूजा-अर्चना की जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें