फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: कपिलमुनी क्लब की टीम ने मारी बाजी

Mon, 30 Mar 2026 06:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
मातली में आयोजित की गई कबड्डी प्रतियोगिता
विज्ञापन

उत्तरकाशी। राजकीय इंटर कॉलेज मातली में युवा संघ मातली की ओर से आयोजित दो दिवसीय श्री कपिलमुनि कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न हुई। इसमें कपिलमुनी क्लब की टीम ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में आठ टीमों ने प्रतिभाग किया।
अंतिम दिन प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल का मुकाबला खेला गया। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में कपिलमुनी क्लब ने कचडू क्लब को हराकर फाइनल में जगह बनाई। साथ ही दूसरे मुकाबले में चिन्यालीसौड़ ने गंगोरी को हराकर फाइनल मुकाबले में प्रवेश किया। उसके बाद खेले गए फाइनल मुकाबले में कपिलमुनी क्लब ने चिन्यालीसौड़ को हराकर विजय ट्राफी अपने नाम की।।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में ग्राम प्रधान श्रीष बहुगुणा ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता में ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारना और उन्हें जिला व राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए तैयार करने का अच्छा प्रयास है। कहा कि खेल से न केवल शारीरिक मजबूती मिलती है बल्कि आत्मविश्वास और अनुशासन भी विकसित होता है।
विज्ञापन

वहीं, युवा संघ के मनवीर सिंह रावत ने बताया कि खेल युवाओं के बीच भविष्य को लेकर सकारात्मक एवं नई ऊर्जा का संचार करेगा। साथ ही युवाओं में बढ़ती हुई नकारात्मक एवं नई ऊर्जा का संचार करेगा। इस मौके पर रजत बधानी, भोला दत्त सकलानी, राजीव, आदित्य, साहिल, आजाद, मंजीत, आदर्श, अभिषेक, शिवम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें