फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरकाशी में मेडिकल कालेज की स्थापना का मुद्दा उठा सदन में

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। पुरोला के विधायक दुर्गेश्वर लाल ने यमुना घाटी में मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाने की मांग की है। उन्होंने यह मुद्दा विधानसभा सत्र के दौरान सदन में उठाया। वहीं युवाओं का कहना है कि इस मुद्दे पर जनपद के सभी जनप्रतिनिधियों को एक मंच पर आना होगा।
विज्ञापन

सीमांत जनपद उत्तरकाशी में न तो कोई पैरा मेडिकल संस्थान है और न ही कोई मेडिकल कॉलेज, जबकि अन्य जनपद में एएनएम और नर्सिंग कॉलेेजों की सुविधा है। उत्तरकाशी के युवाओं को इन पाठ्यक्रमों के अध्ययन के लिए देहरादून या अन्य जनपदों में जाना पड़ता है। विधानसभा चुनाव के दौरान युवाओं ने उम्मीद जताई थी कि नए जनप्रतिनिधि जनपद की इस समस्या के लिए कार्य करेंगे। बृहस्पतिवार को पुरोला के विधायक दुर्गेश्वर लाल ने विधान सभा सत्र के दौरान सदन में यह मुद्दा उठाया। विधायक दुर्गेश्वर ने कहा कि उत्तरकाशी जनपद में पर्यटक स्थल तीर्थधाम हैं। पर्यटकों व तीर्थयात्रियों के साथ कई बार अप्रिय घटनाएं घटती हैं, लेकिन बेहतर स्वास्थ्य सुविधा न होने से अप्रिय घटनाएं और बढ़ जाती हैं। पैरा मेडिकल संस्थान व मेडिकल कॉलेज न होने का खामियाजा स्थानीय जनता के साथ ही जनपद के मेधावी छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। विधायक ने यमुना घाटी में मेडिकल कॉलेज खोले जाने की मांग की है। वहीं इस मांग पर स्थानीय युवाओं ने खुशी जताई है। युवा राहुल, देवेश और अनामिका आदि का कहना है कि इस मांग के लिए जनपद के सभी जनप्रतिनिधियों को एक मंच पर आना चाहिए।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पहुंचे यमुनोत्री धाम
बड़कोट। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने शुक्रवार को बारिश के बीच यमुनोत्री धाम पहुंचकर मां यमुना के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि सरकार धामों के विकास के लिए गंभीर है। जल्द प्रसादम योजना के कार्य शुरू करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

यमुनोत्री धाम पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल ने स्वागत किया। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष धाम के विकास व वर्षों से लटके रोपवे निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग की। इस पर कौशिक ने शीघ्र कार्य शुरू करवाए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें