मंगलवार को क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक पीडी सौदाण ने बर्फबारी वाले क्षेत्र के सस्ता गल्ला विक्रेताओं की बैठक लेकर अपने क्षेत्र के लिए खाद्यान्न उठाने के निर्देश दिए। यमुनोत्री क्षेत्र के गीठ पट्टी एवं ठकराल पट्टी के सरनौल क्षेत्र अधिकांश गांव में बर्फबारी के दौरान आवागमन बंद रहता है।
इस कारण इन गांव में रसद पहुंचाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों की सुविधा के लिए इस बार दिसंबर, जनवरी, फरवरी के लिए एडवांस कोटा भेजा गया है। उन्होंने कहा कि यदि कोई विक्रेता समय पर कोटा नही उठाता तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने नए राशन कार्ड बनवाने की भी अपील की।