फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिथि शिक्षकों की चयन प्रक्रिया में मिली गड़बड़ी

Thu, 17 Dec 2015 09:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम की ओर से कराई गई जांच में योग्यता की कसौटी पर खरा नहीं उतरने वाले 32 अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति निरस्त कर शिक्षा विभाग ने उनकी जगह नए पात्र अभ्यर्थियों का चयन कर सूची चस्पा कर दी है। इस गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार माने जा रहे खंड शिक्षा अधिकारी पर भी गाज गिरने की संभावना है।
विज्ञापन



भटवाड़ी ब्लाक में अतिथि शिक्षक नियुक्ति में भारी गड़बड़ी भनक लगते ही चयन प्रक्रिया से बाहर हुए अभ्यर्थियों ने डीएम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम चलाकर जांच की मांग की।

अभ्यर्थियों का कहना कि मेरिट तथा जहां किसी विषय में छात्र ही नहीं वहां शिक्षक नियुक्त कर दिए गए हैं। डीएम ने मामले की जांच एडीएम को सौंपी।

जांच में गड़बड़ी का उजागर होने पर मुख्य शिक्षा अधिकारी लीलाधर व्यास ने प्रवक्ता व एलटी में कम मेरिट वाले चयनित 32 शिक्षकों की नियुक्ति निरस्त कर उनकी जगह नए अभ्यर्थियों की सूची को नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी है, जबकि प्रवक्ता एवं एलटी में 17 अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया में प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।
विज्ञापन


चयन प्रक्रिया में मानकों की अनदेेखी करने वाले खंड शिक्षा अधिकारी पर गाज गिरने की पूरी संभावना है। मुख्य शिक्षा अधिकारी लीलाधर व्यास ने बताया कि जांच में मेरिट सूची में 32 शिक्षकों की जगह नए अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। चयनित अतिथि शिक्षकों को एक हफ्ते में स्कूल ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं।


उधर, मेरिट सूची से बाहर हुए अतिथि शिक्षकों ने डीएम को ज्ञापन भेज कर शिक्षा विभाग द्वारा जारी की लिस्ट में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया।

ज्ञापन में प्रवीन भट्ट, आलोक कंसवाल, नवीन नौटियाल, ऊषा चौहान, आशीष चौहान, चंदन पंवार ने बताया कि 89 दिन की सेवा पूर्ण करने वाले अतिथि शिक्षकों के पुन: नियुक्ति देने की बजाय नए अतिथि शिक्षकों की सूची जारी कर खिलवाड़ किया गया है। उन्होंने जारी सूची में आरक्षण तथा हरेक पहलु की जांच नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें