फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: सरकार पर लगाया कर्मियों की मांगों की अनदेखा का आरोप

Wed, 28 Jan 2026 06:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की जिला कार्यकारिणी ने ब्लाक मुख्यालय चंबा के बाल विकास कार्यालय परिसर में गेट मीटिंग कर 18 सूत्री समस्याओं के निराकरण की मांग की। कहा कि परिषद वेतन विसंगतियां, एसीपी, ओपीएस, वेतन वृद्धि, वर्कचार्ज कर्मियों को पेंशन और ग्रेच्युटी का भुगतान समेत अन्य न्यायोचित मांगों के निराकरण को लेकर आंदोलित है लेकिन सरकार मांगों पर कार्रवाई करने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

बुधवार को जिलाध्यक्ष भगवान सिंह राणा की अध्यक्षता में जिला मंत्री जयवीर सिंह रांगड, बाल विकास संघ की अध्यक्ष डा. किरण राणा, एएनएम संघ की पूर्व सचिव ज्योति बाला, कोषाध्यक्ष किशन असवाल के नेतृत्व में बाल विकास विभाग के परिसर में गेट मीटिंग कर शासन-प्रशासन से 18 सूत्री मांगों पर जल्द कार्रवाई की मांग की। उत्तरांचल मिनीस्टीरियल फेडरेशन टिहरी के अध्यक्ष पूरन सिंह राणा ने भी संगठन का समर्थन किया। इस मौके पर दीपिका तिवाड़ी, आशीष जोशी, धनेश पालीवाल, रोशन लाल, विनोद डबराल, जयेंद्र पंवार, कुंवर सिंह चौहान, कुशाल सिंह नेगी, संगीता रतूड़ी, रजनी भट्ट मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें