सौरभ फाउंडेशन की ओर से आयोजित की गई स्पर्धा
उत्तरकाशी। सौरभ फाउंडेशन की ओर से स्व. सौरभ भट्ट की स्मृति में आयोजित बैडमिंटन के दूसरे दिन पहला मैच अंकित और अतुल्य के बीच खेला गया। इसमें अंकित ने 21-15 से मैच अपने नाम किया।
सौरभ फाउंडेशन की ओर से आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न खिलाड़ियों के बीच खेला गया। इसमें पहला मैच अंकित और अतुल्य के बीच खेला गया। इसमें अंकित ने 21-15 अंक से जीत हासिल किया। वहीं दूसरा मैच जितेंद्र, चैन सिंह, संजय रावत और राकेश के मध्य खेला गया। इसमें जितेंद्र और चैन सिंह विजेता रहे।
इस मौके पर मुख्य अतिथि सौरभ फाउंडेशन के संरक्षक अमित बलूनी ने कहा कि फाउंडेशन की ओर से युवाओं के लिए बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जो एक सराहनीय कार्य है। साथ ही उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील की। फाउंडेशन के अध्यक्ष आकाश भट्ट ने बताया कि युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए फाउंडेशन हर साल बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन करता है। इस मौके पर गणेश भट्ट, पवन भट्ट, प्रियांशु, सूर्यप्रकाश भट्ट, आयुष, आकाश सेमवाल, अनुराग, अंकित, आदित्य, कार्तिक, अतुल्य, आदित्य सेमवाल, अंशुमान आदि मौजूद रहे।