फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: कूड़े के ढेर के खिलाफ जंग, आंदोलन के 20 दिन पूरे

Wed, 07 Jan 2026 06:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका के खिलाफ लोगों ने की नारेबाजी
विज्ञापन

उत्तरकाशी। तांबाखानी सुरंग के बाहर कचरा से डंपिंग जोन हटाने की मांग को लेकर हनुमान चौक पर स्थानीय लोगों का धरना जारी है। शहर की स्वच्छता और तांबाखाणी सुरंग के बाहर से कचरा डंपिंग जोन हटाने सहित छह सूत्रीय मांग को लेकर स्थानीय लोगों का धरना 20वें दिन भी जारी रहा।
बुधवार को धरना स्थल पर बैठे प्रदर्शनकारियों ने नगर पालिका खिलाफ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सामाजिक कार्यकर्ता गोपीनाथ रावत ने कहा कि उनके धरने को बीस दिन हो गए हैं। लेकिन पालिका और प्रशासन की तरफ से कचरा हटाने तथा शहर की स्वच्छता को लेकर कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन जनता के स्वास्थ्य और पर्यावरण बचाने के लिए है। बार-बार शिकायतों, ज्ञापनों और आश्वासनों के बावजूद शहर में कूड़े के वैज्ञानिक निस्तारण के लिए कोई ठोस योजना अब तक लागू नहीं की गई है।
विज्ञापन

नगर पालिका के पास न तो स्थायी ट्रेंचिंग ग्राउंड है और न ही वैकल्पिक व्यवस्था। जिसके चलते पूरे शहर में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं और आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कचरा हटने के बाद ही अनिश्चितकालीन धरना समाप्त करने की चेतावनी दी। इससे पहले नगर पालिका के अधिकारी भी धरना समाप्त कराने को वहां पहुंच चुके हैं लेकिन बात नहीं बन पाई। धरना स्थल पर रितेश चौहान, मोहित मटूड़ा, अमरीश भट्ट, विकास उप्पल, दिनेश सेमवाल, संतोष सेमवाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।


माघ मेले से पूर्व हटाया जाए कूड़ा


पालिकाध्यक्ष व स्वच्छता समिति के सदस्यों ने किया निरीक्षण, हटाने के आदेश



उत्तरकाशी। नगरपालिका परिषद की स्वच्छता समिति ने तांबाखानी में कूड़ा डपिंग जोन का स्थलीय निरीक्षण किया। वहां पर उन्होंने नए कूड़े के निस्तारण कर रही एमएसटी और लिगेसी वेस्ट का निस्तारण कर रही हाइड्रो फर्म को अतिरिक्त मशीनरी, मानव संख्या और ट्रकों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। माघ मेले से पहले पूरे कूड़े का निस्तारण करने को कहा।



तांबाखानी स्थित कूड़ा डंपिंग जोन का नगर पालिका अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, स्वच्छता समिति के सदस्य अमरीकन पुरी और पालिका के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। कूड़ा निस्तारण कार्य की वास्तविक प्रगति की समीक्षा, कमियों की पहचान व समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन




समिति ने निर्देशित किया गया कि पौराणिक माघ मेले से पहले कूड़ा हटाया जाए। इससे मेले के दौरान नगर क्षेत्र की स्वच्छता, पर्यावरण संतुलन और जन-स्वास्थ्य पर किसी भी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। साथ ही कहा कि अगर 14 जनवरी तक कूड़ा निस्तारण कार्य संतोषजनक नहीं किया गया तो पूर्व में लिए गए निर्णय के अनुसार सभासद अमरीकन पुरी अनिश्चितकालीन अनशन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर सभासद मनोज शाह, मनीष पंवार, ईओ शालिनी चित्राण, सुशांत बिष्ट, कुसुम राणा, जीत सिंह गुसाईं आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें