फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: छात्राओं को दिया गया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

Wed, 10 Dec 2025 07:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
अभया अभियान के तहत पुलिस ने बड़कोट और मोरी क्षेत्र में विभिन्न स्कूलों में किया जागरूक
विज्ञापन

उत्तरकाशी। अभया अभियान के तहत पुलिस ने बड़कोट और मोरी क्षेत्र में विभिन्न स्कूलों पर छात्राओं को नारी सुरक्षा के प्रति जागरूक कर आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान पुलिस टीम ने स्कूली छात्राओं को महिला और बालिकाओं को सुरक्षित एवं सहज वातावारण के लिए अभया अभियान की जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान अभया के तहत बड़कोट और मोरी पुलिस ने विभिन्न स्कूलों में शिविर लगाकर छात्राओं को सुरक्षा तथा आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया। इस दौरन उपनिरीक्षक गीता ने छात्राओं को महिला और बालिकाओं से जुड़े अपराध, कानून, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह अधिनियम, पॉश अधिनियम, भारत के नये कानून में महिलाओं के लिए उपयोगी प्रावधान तथा अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने उत्तराखंड पुलिस के गौरा शक्ति मॉड्यूल, आपातकालीन नंबर 112 तथा महिला हेल्पलाइन नंबर 9411112780, 1090 की उपयोगिता के बारे में बताया गया। वहीं, पुलिस टीम ने नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी देते हुए छात्राओं को अपने कॅरिअर पर फोकस करने के लिए मार्ग दर्शन किया। इस मौके पर बड़कोट थानाध्यक्ष दीपक कठैत, मोहन कठैत, बाल कल्याण समिति की प्रतिमा थपलियाल, चाइल्ड हेल्पलाइन के अनुप रतूड़ी, मदन डिमरी, मधु चौहान, अमित कोटनाला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें