फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: गाजणा क्षेत्र में गुरु चौरंगी नाथ देवता का मेला शुरू

Sun, 09 Nov 2025 07:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। गाजणा क्षेत्र के चौंदियाट गांव में गुरु चौरंगी नाथ देवता का पांच दिवसीय मेला शुरू हो गया है। पांच दिनों तक यह मेला विभिन्न गांवों में आयोजित किया जाएगा। मेले में हलवा देवता के पश्वा अवतरित होकर सात किलो हलवा खाया जो मेले का प्रमुख आकर्षण केंद्र रहा। वहीं, ग्रामीणों ने देव डोलियों से क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

रविवार को चौंदियाट गांव में गुरु चौरंगी नाथ देवता का मेला का शुभारंभ चौरंगी नाथ की डोली, हलवा देवता, हुणियां नागराजा, हरि महराज, खंद्धारी, हुंड देवता की डोली ने किया। इस दौरान ग्रामीणों ने देव डोलियों के साथ नृत्य किया। साथ ही गांव में ग्रामीणों ने बाहर से आए मेहमानों की खूब आवाभगत की।
मेला समिति के अध्यक्ष किशोरी लाल नौटियाल ने बताया कि गुरु चौंरगी नाथ देवता का पांच दिवसीय मेला शुरू हो गया है। पहले दिन चौंदियाट गांव में मेले का आयोजन किया गया। इसके बाद दिखोली, सौड़, लौदाड़ा और भैटियारा गांव में आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, दीपक नौटियाल, जबर सिंह नेगी, मयाराम कंडियाल, नागेंद्र उनियाल, अनिल नौटियाल, पुररुषोत्तम नौटियाल, कुशला प्रसाद, चंद भंडारी, नागेंद्र भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें