फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: उपराड़ी गांव में धूमधाम से मनाया बाबा बौखनाग देवता का मेला

Fri, 19 Jun 2026 07:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी/बड़कोट। उपराड़ी गांव में बाबा बौखनाग देवता का पारंपरिक मेला धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान देव डोलियों के साथ पारंपरिक रासो-तांदी नृत्य का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ढोल-दमाऊं की थाप और लोकगीतों की मधुर धुनों के बीच ग्रामीणों ने गांव की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार साय को बाबा बौखनाग की डोली उपराड़ी गांव पहुंची। वहीं, शुक्रवार को दोपहर में ग्रामीणों ने बाबा बौखनाग देवता की विशेष पूजा अर्चना की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने बाबा बौखनाग देवता को चुनरी और श्रीफल अर्पित कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। इस मौके पर देवता के माली संजय डिमरी, कृतमणी डिमरी, धर्मानंद डिमरी, गोपाल सिंह बिष्ट, कैलाश बधानी, यशपाल सिंह रावत, भरतमणी बेलवाल, शांति प्रसाद बेलवाल, प्रेम सागर डोभाल, मनोज बधानी, पृथ्वीपाल रावत, राधा कृष्ण उनियाल, शीशपाल रावत, चंद्रमोहन बेलवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें